Home > English > Products > Phonecards > NoticeHindi

प्रिपेड फोनकार्ड उत्पादों के लिए फीस और शुल्क गाइड

 कार्डकॉल ने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग को इस बात की सहमति दी है कि वह फोनकार्ड ग्राहकों के लिए नीचे दी गई गाइड प्रकाशित करेगा।

 फोनकार्ड ग्राहकों को अपने फोनकार्ड से संबंधित सभी शुल्कों के बारे में जानकारी सुनिश्चित करने के लिए नियम और शर्तें देखनी चाहिए।

 अपनी जरूरतों के अनुसार सबसे उचित मूल्य का फोनकार्ड प्राप्त करने के लिए आपको ऐसे अन्य शुल्कों की पहचान करनी चाहिए जिनकी वजह से आपके फोनकार्ड का मूल्य कम हो जाता है, जैसेकि:

 

कॉल रेट

 यह प्रति मिनट बात करने की दर है। यदि कॉल रेट कम हो, तो आपको ऐसे अन्य शुल्कों की पहचान करनी चाहिए जिससे आपकी कॉल का शुल्क बढ़ सकता है, जैसेकि कनेक्शन फीस या डिस्कनेक्शन फीस या सर्विस फीस।

 

 कनेक्शन फीस या डिस्कनेक्शन फीस

 हरेक कनेक्ट होने वाली फोनकॉल के लिए कनेक्शन फीस लगाई जा सकती है। कनेक्शन फीस वाले कार्ड की प्रति मिनट दर कम हो सकती है, परंतु कनेक्शन फीस के कारण आपके कार्ड का मूल्य और अधिक तेजी से कम हो सकता है।

 

सर्विस फीस

 आपके कार्ड पर हरेक दिन, या दो दिनों में, या हर सप्ताह सर्विस फीस लगाई जा सकती है। सामान्यत: आपकी पहली कॉल के दिन से यह शुरु होती है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक आपके कार्ड का मूल्य खत्म न हो जाए।

 

लगातार बढ़ने वाला शुल्क (Incremental Billing)

 इस बात की जाँच करना महत्वपूर्ण है कि आपकी कॉलों के समय का अनुमान लगाने के लिए फोनकार्ड कंपनी ने आपके कितने मिनट घटा दिए हैं। कुछ फोनकार्ड २, ३ या ४ मिनटों के अंतरालों का शुल्क लगाते हैं। यदि किसी फोनकार्ड द्वारा ३ मिनटों के अंतरालों का शुल्क लगाया जाए, तो ४ मिनटों की एक कॉल के लिए ६ मिनटों का शुल्क लगेगा।

 

ऑफ़ पीक या २४ घण्टों वाली दरें

 कुछ फोनकार्डों की एक निश्चित कॉल दर (२४ घण्टे) होती है, कुछ और फोनकार्डों की पीक (व्यस्त समय) और ऑफ़ पीक (व्यस्त समय के अतिरिक्त) दर होती हैं। निश्चित दर का मतलब है कि चाहे आप किसी भी समय कॉल करें, दर एक-समान होगी। अन्य फोनकार्डों के व्यस्त समय (सामान्यत: ९:०० बजे सुबह से लेकर ६:०० बजे शाम तक) में अधिक शुल्क रहता है और व्यस्त समय के अतिरिक्त समय में कम शुल्क रहता है। यदि कोई फोनकार्ड ऑफ़ पीक हो, तो आपको यह पता करना चाहिए कि ऑफ़ पीक बात करने का समय कब लागू होगा।

 

मोबाइल फोन को कॉल करना

 मोबाइल फोन को कॉल करने की दरें ज्यादा महँगी होती हैं। इसलिए अगर आप किसी मोबाइल फोन को कॉल करना चाहते हों, तो आपको इस बात की जाँच कर लेनी चाहिए कि क्या वही शुल्क लगेगा जो सूची में दिया गया है या इससे ज्यादा शुल्क लगेगा।

 

समापन तिथि

 कुछ फोनकार्डों की समापन तिथि पहली बार प्रयोग करने के बाद ३ या ६ महीनों की होती है। आपको इस बात जाँच कर लेनी चाहिए कि समापन तिथि क्या है और क्या आप फोनकार्ड को रिचार्ज कर सकते हैं।

 

राउँडिंग

कुछ फोनकार्ड हरेक कॉल के शुल्क को नज़दीकी १ सेण्ट या ५ सेण्ट तक भी बढ़ा देते हैं।